पचरुखी की पंचायतों में योजनाओं की जांच

जिला पदाधिकारी के निर्देश पर बुधवार को प्रखंड के सभी पंचायतों के योजनाओं की जांच हुई। इस दौरान जिला से आए पदाधिकारियों ने पंचायतों में नलजल, नाली गली, शौचालय निर्माण, मनरेगा व जनवितरण प्रणाली सहित सभी योजनाओं की विधिवत जांच की। हालांकि जांच में शामिल पदाधिकारी फिलहाल कुछ भी बोलने से परहेज कर रहे थे। उनका कहना था कि जांच रिपोर्ट डीएम को सौप दिया जाएगा। फलस्वरुप योजनाओं की गड़बड़ी में

शामिल लोगों पर कार्रवाई होगी। इधर गोपालपुर पंचायत में जांच के लिए पहुंचीं टीम में शामिल कार्यक्रम पदाधिकारी पीएम पोषण योजना पूनम चौधरी व बुडको के सहायक अभियन्ता शालनी कुमारी योजनाओं से सम्बंधित कागजात नही मिलने से स्थानीय जनप्रतिनिधियों पर नाराजगी जाहिर की। जबकि अन्य कई पंचायत में भी यही हाल रहा। जहां योजनाओं से सम्बंधित कगजात प्रस्तुत नहीं करने से अधिकारी नाराज दिखे। इधर बीडीओ रविरंजन ने बताया कि डीएम के आदेश पर पंचायत में संचालित सभी योजनाओं की जांच की गई।

Comments

Popular posts from this blog

पपीता: स्वास्थ्य के लिए वरदान

Bihar Board BSEB Class 12th Inter Result 2025

छठ पूजा: दुनिया का सबसे कठिन व्रत क्यों माना जाता है आईए जानते हैं इस आर्टिकल में