मुर्दाघर में डोम के छह पद के लिए आठ हजार आवेदक

कोलकाता में एक सरकारी अस्पताल में शवों को संभालने के लिए प्रयोगशाला सहायक (डोम) के छह पदों पर निकली भर्ती के लिए आवेदन करनेवाले 8000 आवेदकों में इंजीनियर, स्नातक और परास्नातक उम्मीदवार शामिल हैं। मुर्दाघर में बोलचाल की भाषा में प्रयोगशाला सहायक को 'डोम' भी कहा जाता है। चिकित्सा प्रतिष्ठान के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि नील रतन सरकार चिकित्सा कालेज सह अस्पताल के फोरेंसिक मेडिसिन एंड टाक्सीकोलाजी विभाग में 'डोम' के छह पदों पर भर्ती के लिए आवेदन देने वालों में करीब 100 इंजीनियर 500 स्नातकोत्तर और 2,200 स्नातक उम्मीदवार हैं। अस्पताल के अधिकारी ने बताया कि कुल आवेदकों में से 84 महिला उम्मीदवारों समेत 784 को एक अगस्त को होने वाली लिखित
परीक्षा के लिए बुलाया गया है। पिछले साल दिसंबर में निकली भर्ती की अधिसूचना के अनुसार, इस पद की अहर्ता कम से कम आठवीं पास और उम्र सीमा 18-40 साल है। वहीं, मासिक वेतन 15,000 रुपये है। अधिकारी ने बताया कि कई आवेदक नौकरी की योग्यता के हिसाब से ज्यादा पढ़े-लिखे हैं। यह अचंभित करने वाला है कि इंजीनियरिंग, परास्नातक और स्नातक की डिग्री रखनेवालों ने इस पद के लिए आवेदन किया।

Comments

Popular posts from this blog

आप सभी दिए गए किसी भी लिंक के माध्यम से अपना 10th का रिज़ल चेक कर सकते है 👇👇👇

Bihar Board BSEB Class 12th Inter Result 2025

पपीता: स्वास्थ्य के लिए वरदान